पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी केंद्र सरकार पर हमलावर, इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ सड़क पर उतरे, गांधी स्मृति स्थल पर प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्लीः छात्रों के मामले को लेकर राहुल गांधी केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। आज फिर राहुल गांधी सड़क पर उतर गए हैं। राहुल गांधी इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ 30 जनवरी मार्ग गांधी स्मृति स्थल पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वो इंडिया गेट जाना चाहते थे लेकिन उन्हें रोक दिया गया। उसके बाद बस में सवार होकर वह विपक्षी सांसदों के साथ गांधी स्मृति स्थल पहुंचे।

गांधी स्मृति पहुंचने पर राहुल गांधी ने कहा, “हमारे नेता महात्मा गांधी की हत्या यहीं हुई थी। आज मोदी सरकार भारत में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। छात्रों पर ज़ुल्म कर रही है और उन्हें पीट रही है। विपक्ष इसे स्वीकार नहीं करेगा।

हम छात्रों के साथ हैं और नरेंद्र मोदी को शिक्षा मंत्री को हटाना होगा और माफ़ी मांगनी होगी।” पूरा विपक्ष स्टूडेंट्स के साथ है। छात्रों के साथ खड़े होने से हमें कोई नहीं रोक सकता।

राहुल गांधी ने कहा कि हम उन छात्रों को याद करने जा रहे हैं जिन्हें हमने खो दिया। वे बच्चे जिन्हें NEET पेपर लीक के बाद अपनी जान देने के लिए मजबूर होना पड़ा। हम उन छात्रों के साथ खड़े होने जा रहे हैं, जो घायल हैं, जिन्हें न्याय और जवाबदेही की शांतिपूर्ण मांग करने पर पीटा गया। भारत के छात्र अकेले नहीं हैं। पूरा विपक्ष उनके और उनकी मांगों के साथ खड़ा है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial