पीएम मोदी के वादों पर कॉकरोच जनता पार्टी का जवाब, कहा- ‘धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली : जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी’ के बैनर तले छात्रों का आंदोलन जारी है। सोनम वांगचुक अस्पताल में भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से किए फास्ट ट्रैक कोर्ट समेत कई ऐलानों को कॉकरोच जनता पार्टी मानने के लिए तैयार नहीं है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि वो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ही चाहते हैं। सीजेपी ने पीएम मोदी का पोस्ट शेयर किया है। साथ ही रिप्लाई लिखा है।इसमें उन्होंने प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई है।पार्टी ने लिखा है, धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा।

वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि आज हमारे प्रोटेस्ट का 34वां दिन है। सोनम सर की भूख हड़ताल का 26वां दिन है, इसलिए जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हमारा प्रोटेस्ट जारी रहेगा। लेकिन हम सोनम सर से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वे अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दें क्योंकि हम उनकी जान नहीं गंवा सकते।

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, कि “मैंने सोनम वांगचुक से कई बार बात की। उन्होंने कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कोई समझौता नहीं होगा, उन्हें जाना होगा।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial