पेपर लीक को लेकर पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- ‘सबसे ज्यादा आपने ही युवाओं का भविष्य बर्बाद किया’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पलटवार किया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। आपने न सिर्फ हमारी एजुकेश्न सिस्टम पर पूरा कब्जा होने और उसे बर्बाद होने दिया, बल्कि उसे बढ़ावा भी दिया और इसके जिम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया।”

राहुल गांधी ने X पर किया कि छात्रों की मांगें साफ हैं-

1. धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं।
2. छात्रों से माफी मांगे।
3. छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।

साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि यह कदम देश के शिक्षा तंत्र की “तबाही” और सरकार की नाकामी को छिपाने की कोशिश है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि युवाओं का भविष्य लगातार पेपर लीक की घटनाओं से प्रभावित हो रहा है और केवल घोषणाएं करने के बजाय सरकार को जिम्मेदारी तय कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, “देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के जल्द से जल्द निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial