स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण, सीएम धामी ने ट्रेडमिल पर लगाई दौड़, बैडमिंटन भी खेला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया और स्वयं विभिन्न खेल गतिविधियों में हिस्सा लेकर युवाओं को फिटनेस और खेलों के प्रति प्रेरित किया।

लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने जिम का अवलोकन करते हुए ट्रेडमिल पर दौड़ लगाई और बटरफ्लाई मशीन पर एक्सरसाइज भी की। इसके बाद उन्होंने भवन की दूसरी मंजिल स्थित बैडमिंटन कोर्ट में बच्चों के साथ बैडमिंटन खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आधुनिक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, मेयर अनीता अग्रवाल, हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) की उपाध्यक्ष सोनिका, सचिव प्रत्युष सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial