राम मंदिर ट्रस्ट से देश का ‘Trust’ खत्म हो गया है, कांग्रेस ने की भंग करने की मांग, पीएम की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: राम मंदिर चोरी मामले में सियासी घमासान बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेस ने राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर हमला तेज कर दिया है। कांग्रेस ने इस मामले में पीएम मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने चोरी के मामले को लेकर कहा कि इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक खामोश क्यों हैं। इसे बहुत गंभीर मुद्दा बताते हुए, कांग्रेस ने इस बात पर जोर दिया कि यह मुद्दा देश के लाखों लोगों की आस्था से जुड़ा है। अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि

“श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए एक ट्रस्ट बनाया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पसंदीदा लोगों को शामिल किया।जैसे ही श्री राम जन्मभूमि पर काम शुरू हुआ, भ्रष्टाचार के आरोप सामने आने लगे।”

उन्होंने कहा, “पहले जमीन खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप लगे।सरकार ने कहा कि वह जांच कराएगी, लेकिन उस जांच के नतीजे आज भी सामने नहीं आए हैं।फिर, मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए, और अब चढ़ावे में चोरी का मामला सामने आया है।

उन्होंने कहा कि लाखों भारतीयों ने श्रद्धा और भरोसे के साथ राम मंदिर को दान दिया, लेकिन ट्रस्ट ने लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया और जमकर लूटपाट की।

राम मंदिर के ट्रस्ट से देश का ट्रस्ट खत्म हो गया है। कांग्रेस ने इसे फौरन भंग किए जाने की मांग की है। साथ ही मोदी पर तंज कसते हुए अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा, “देश जानना चाहता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतने बड़े मुद्दे पर चुप क्यों हैं।”

इसके अलावा कांग्रेस ने मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में होनी चाहिए।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial