अब महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक, कल होने वाला था एग्जाम, रद्द हुई परीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र में होने वाला (TET) का पेपर ठीक एक दिन पहले लीक हो गया है। जिसके चलते परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। परीक्षा 28 जून होने वाली थी लेकिन उससे पहले ही पेपर लीक होने से हड़कंप मच गया।जल्द ही नई एग्जाम डेट जारी की जाएगी।

28 जून 2026 को पूरे महाराष्ट्र में (TET) 2026 आयोजित करने के लिए कुल 1028 केंद्र प्रस्तावित किए गए थे। NEET 2026 परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को ध्यान में रखते हुए, महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए थे।

आज 27 जून 2026 को सुबह करीब 4 बजे किसी ने पेपर लीक की गुप्त सूचना दी थी। इसके आधार पर भिवंडी पुलिस ने सदर इलाके में छापा मारा। उन्हें सूचना मिली थी कि भिवंडी में कुछ मार्क्स या प्रश्न पत्र में बदलाव किया जा रहा है।

छापेमारी में मिले पेपर की तुरंत जांच की गई। लीक पेपर के कई सवाल असल परीक्षा से मेल खा रहे थे। जब यह पाया गया कि कुछ सवाल सदर इलाके में होने वाली टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा के प्रश्न पत्र से मिलते-जुलते थे, तो भिवंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। महाराष्ट्र का शिक्षा विभाग भी जांच में जुट गया है।

वहीं सरकार का कहना है कि पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी। वहीं परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial