कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल पर सख्त हुए सीएम धामी, कहा- कानून हाथ में लेने वालों को नहीं बख्शेंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: उत्तराखंड में कल 23 जून को कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल थे, जिसके बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। हालांकि बाद में ऐसा कोई भी मामला सामने नहीं आया था। वहीं इस मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। सीएम धामी ने इस तरह के मामलों में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। सीएम धामी ने साफ किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

दरअसल, उत्तराखंड में बीते कुछ समय से विभिन्न सरकारी संस्थानों, नगर निकायों और धार्मिक स्थलों का नाम लेकर भेजे गए धमकी भरे ईमेलों के बाद प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि सरकार किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरत रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार को प्राप्त हुई धमकियों को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसियों को जांच के निर्देश दे दिए गए हैं और जो भी व्यक्ति या संगठन इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को प्रभावित करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बता दें कि हाल के दिनों में मसूरी नगर पालिका, हरिद्वार नगर निगम सहित कुछ अन्य संस्थानों को धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए थे।इन ईमेलों में हरिद्वार, ऋषिकेश, केदारनाथ और बदरीनाथ जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों का भी उल्लेख किया गया था।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial