विधानसभा चुनाव में भवानीपुर की हार नहीं पचा पा रहीं ममता बनर्जी, नतीजे को कलकत्ता हाईकोर्ट में दी चुनौती, शुभेंदु अधिकारी से मिली थी 15 हजार वोटों से हार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता: ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर मिली हार को पचा नहीं पा रही हैं। यही वजह है अब ममता बनर्जी ने भवानीपुर चुनाव के नतीजे को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है।

ममता बनर्जी मंगलवार दोपहर सीधे कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंच गईं। उनके साथ पार्टी के सीनियर नेता कुणाल घोष और डोला सेन भी मौजूद थे। चुनावी नतीजों के ऐलान के बाद से ही ममता बनर्जी इन परिणामों को लेकर लगातार सवाल उठा रही थीं।अब उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर इस पूरे मामले को कानूनी मोड़ दे दिया है।

भवानीपुर विधानसभा सीट, ममता बनर्जी का गढ़ कही जाती थी। यहां से ममता बनर्जी पहले भी चुनाव जीत चुकी थीं। ऐसे में भवानीपुर से हार टीएमसी और ममता बनर्जी दोनों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। यही वजह से है ममता बनर्जी भवानीपुर की हार को नहीं पचा पा रही हैं। भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी को 73 हजार 917 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को महज 58 हजार 812 मतों के साथ संतोष करना पड़ा।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial