अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जंग को खत्म करने का ऐलान कर दिया है । वहीं, ईरान ने भी इस बात पर सहमति जता दी है कि अमेरिका के साथ पीस डील पर बात बन गई है। इसके बाद, अब ट्रंप ने ऐलान किया कि Strait of Hormuz से जहाजों की आवाजाही फिर से सुचारू रूप से शुरू हो गई है।Strait of Hormuz से तेल से लदे कई जहाज निकलने लगे हैं।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा, “स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल से लदे कई जहाज निकलने लगे हैं। वे दक्षिणी “हाईवे” के रास्ते आगे बढ़ रहे हैं, जो पूरी तरह से सुरक्षित और साफ-सुथरा है। यात्रा के अन्य क्षेत्र भी मौजूद हैं!”
इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर सहमति बनी है, जिस पर औपचारिक हस्ताक्षर 19 जून को स्विट्जरलैंड में किए जाने की उम्मीद है।









