प्रधानमंत्री मोदी को स्लोवाकिया ने दिया अपना सर्वोच्च सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ से किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम मोदी ने सोमवार को स्लोवाकिया का दौरा किया है। यहां पीएम मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। इस द्विपक्षीय बैठक में भारत और स्लोवाकिया के बीच डिफेंस और ट्रेड डील समेत कई मुद्दों पर सहमति बनी है।

आपको बता दें कि पीएम मोदी, 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद वहां जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। स्लोवाकिया ने पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान उन्हें स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से सम्मानित किया है।

स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान, ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से सम्मानित किया है। स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने उन्हें यह सम्मान दिया। द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास) स्लोवाकिया का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है। इसे स्लोवाकिया के राष्ट्रपति द्वारा विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। आपको बता दें कि ये किसी देश की ओर से पीएम मोदी को दिया गया 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial