परीक्षा घोटालों और पेपर लीक के खिलाफ़ कांग्रेस करने जा रही है राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी 17 जून को कोटा से करेंगे अभियान की शुरुआत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

परीक्षा घोटालों और पेपर लीक मामले में कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में एक बड़े राष्ट्रव्यापी छात्र सम्मेलन अभियान की ऐलान किया है। राहुल गांधी देश के युवाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों, शिक्षकों और शिक्षाविदों को एकजुट करने के लिए इस देशव्यापी अभियान की शुरुआत 17 जून को राजस्थान के कोटा शहर से करेंगे।

कांग्रेस इस आंदोलन के जरिए हाल ही में हुए NEET परीक्षा विवाद, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और लगातार हो रहे पेपर लीक के मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरेगी।

इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए  NSUI, यूथ कांग्रेस और स्थानीय कमेटियाँ मिलकर काम करेंगी। इसके तहत कोचिंग सेंटरों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में जाकर छात्रों को फिजिकल व डिजिटल आमंत्रण दिए जाएंगे और सोशल मीडिया पर लाइव स्क्रीनिंग के जरिए युवाओं को जोड़ा जाएगा।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि इन छात्र सम्मेलनों के माध्यम से नीट के विकेंद्रीकरण, परीक्षा शुल्क खत्म करने, पेपर लीक रैकेट में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई जाएगी।

युवाओं को जोड़ने के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत राहुल गांधी कोटा के बाद 10 जुलाई को इलाहाबाद, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में छात्र-छात्राओं और युवा संगठनों से चर्चा करेंगे।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial