खरगे नहीं अशोक गहलोत बनने वाले थे कांग्रेस अध्यक्ष, खुद बताया, मेरे खिलाफ हुई साज़िश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने दावा किया है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले थे लेकिन उनके खिलाफ साज़िश हुई और साजिश की वजह से वह अध्यक्ष नहीं बन पाए।

अशोक गलहोत ने कहा कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहते थे, उनकी तैयारी पूरी थी और वह पीछे नहीं हटे थे। बल्कि एक साजिश रची गई थी। उनका कहना है कि इस साजिश की वजह से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा और देश में उनके बारे में गलत धारणा बन गई। अशोक गहलोत ने कहा कि वह अनपढ़ नहीं हैं। कांग्रेस में अध्यक्ष बनना सम्मान की बात है। अध्यक्ष के लिए किसी खास परिवार से होने की आवश्यकता नहीं है।

दरअसल कुछ साल पहले कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव की बात चली। उस वक्त सोनिया गांधी और कांग्रेस की टॉप लीडरशीप ने अशोक गहलोत को आलाकमान ने अध्यक्ष बनाने का फैसला कर लिया था और वह इसे सम्मान की बात मान रहे थे।

अशोक गहलोत ने कहा कि मामले की पूरी सच्चाई आज भी बहुत कम लोगों को पता है। वह लगातार लोगों को समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन, जो धारणा बन चुकी है वह हटाना आसान नहीं। उनके अनुसार, वो इसलिए नहीं चूके क्योंकि उनकी उनकी इच्छा नहीं थी, बल्कि वह साजिश जिम्मेदार थी। अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी और कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें पार्टी अध्यक्ष बनाने का फैसला कर लिया था।

गहलोत ने साफ शब्दों में कहा, ‘देशभर में यह गलत धारणा बना दी गई कि मैंने खुद अध्यक्ष पद के लिए मना किया था’। यहां तक कि मेरे अपने करीबी और समर्थक भी आज तक यही मानते आ रहे हैं, जो कि पूरी तरह गलत है। मैं अध्यक्ष बनने के लिए पूरी तरह तैयार था और इस जिम्मेदारी को अपने लिए पाना बेहद सम्मान की बात मानता था। मैं खुद पीछे नहीं हटा, बल्कि जो कुछ भी हुआ, वह एक गहरी साजिश का नतीजा था।’

अशोक गहलोत ने कहा कि उसी दौरान पार्टी आलाकमान ने राजस्थान में पर्यवेक्षक भेजे। पर्यवेक्षकों के जयपुर आने के बाद वहां की राजनीतिक परिस्थितियां तेजी से बदलीं और अचानक कुछ ऐसा घटनाक्रम हुआ जिसने पूरी तस्वीर को ही पलट कर रख दिया। गहलोत ने कहा , इस पूरे प्रकरण के पीछे जिन लोगों की साजिश थी, उसकी वजह से राष्ट्रीय स्तर पर उनकी छवि को भारी नुकसान पहुंचाया गया।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial