कोलकाता : पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख करीब आ रही है, वैसे-वैसे बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच जुबानी जंग भी तेज हो रही है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कोलकाता में प्रदेश की ममता सरकार के खिलाफ आरोपों की एक लिस्ट जारी की, जिसे चार्जशीट नाम दिया गया।
अमित शाह ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल घुसपैठियों के लिए एंट्री प्वाइंट बन गया है, जो पूरे देश में अशांति फैला रहे हैं। उन्होंने पूरे देश से घुसपैठियों को निकाल भगाने का अपना संकल्प दोहराया।
बीजेपी ने SIR के मसले पर ममता बनर्जी पर सियासत करने और चुनाव आयोग को बदनाम करने के आरोप लगाए. साथ ही, उन पर हिंसा की राजनीति करने और खुद विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप लगाया.
अमित शाह ने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत होगी और इसके साथ ही, अंग, बंग और कलिंग में एक साथ बीजेपी की सरकार होगी। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी के इन आरोपों को खारिज कर दिया और बीजेपी शासित राज्यों में सबसे ज्यादा अपराध होने का दावा किया।










