असम विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे चुनाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली– कांग्रेस ने आगामी असम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।  इस सूची में कुल 42 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सूची में सबसे प्रमुख नाम असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद गौरव गोगोई का है।गौरव गोगोई, जो पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे हैं, जोरहाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस ने यह सूची चुनाव की आधिकारिक घोषणा से पहले ही जारी कर दी है। जो पार्टी की सक्रिय तैयारी और रणनीतिक योजना को दिखाता है। कांग्रेस का लक्ष्य भाजपा के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार को कड़ी टक्कर देना है।

कांग्रेस ने चुनावों के ऐलान से पहले ही 42 कैंडिडेट के नाम तय कर दिए हैं। पिछले चुनावाें में कांग्रेस को 26 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

गोगोई पहली बार व‍िधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं. इससे पार्टी ने एक तरह से साफ कर द‍िया है कि अगर कांग्रेस जीती तो गोगोई ही मुख्‍यमंत्री के दावेदार होंगे। पार्टी ने कई अनुभवी नेताओं को फिर से मौका दिया है. इतना ही नहीं, कई मह‍िला उम्‍मीदवार भी इस बार मैदान में होंगी।  कांग्रेस ने सभी जात‍ियों, समुदायों से लोगों को प्रत‍िन‍िध‍ित्‍व देने की कोश‍िश की है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial