ईरान पर हुए हमले को लेकर अमेरिका-इजरायल पर भड़का रूस, कहा- ‘जहां जरूरत होगी, वहां मदद करेंगे’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मॉस्को: ईरान पर हुए हमले को लेकर रूस ने कड़ा रुख अपनाया है। इजरायल और अमेरिका ने मिलकर शनिवार को ईरान पर हमला कर दिया, जिसके बाद पूरे मध्य पूर्व में तनाव की स्थिति बनी हुई है। रूस की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने अमेरिका के ईरान पर हमलों की कड़ी निंदा की और जहां जरूरत हो वहां मदद देने की पेशकश की।

जखारोवा ने अपने बयान में कहा कि रूस सभी पक्षों से अपील करता है कि वे कूटनीति के रास्ते पर लौट आएं। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ महीनों में अमेरिकी प्रशासन द्वारा किए गए इन अस्थिर करने वाले हमलों का एक के बाद एक होना चिंताजनक है।’

मारिया जखारोवा ने कहा, ‘ये हमले अंतरराष्ट्रीय कानून को कमजोर कर रहे हैं, जैसे कि दूसरे देशों के अंदर दखल न देना, बल या धमकी का इस्तेमाल न करना, और विवादों को शांति से हल करना।

हम चाहते हैं कि तुरंत राजनीतिक और कूटनीतिक रास्ते अपनाए जाएं। रूस हमेशा की तरह शांतिपूर्ण समाधान खोजने में मदद करने को तैयार है। इन कदमों के गंभीर नतीजों को नजरंदाज किया जा रहा है जो वैश्विक परमाणु अप्रसार व्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

असल में, अमेरिका और इजरायल का मकसद अप्रसार से नहीं, बल्कि अपने राजनीतिक हित साधना है।  हमलावरों का मकसद साफ है, एक ऐसे देश की संवैधानिक व्यवस्था और नेतृत्व को खत्म करना जो शक्ति और दबाव के आगे नहीं झुका।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial