‘घुसपैठ के कारण बढ़ी मुस्लिम आबादी’, अमित शाह के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा, 11 सालों से आप क्या कर रहे थे ?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा था कि घुसपैठ के कारण देश में मुस्लिमों की आबादी बढ़ी है. कांग्रेस ने एनडीए सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. पार्टी ने कहा कि पिछले 11 सालों से उनकी सरकार है, फिर किस पर दोष मढ़ रहे हैं.

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि गृह मंत्री की टिप्पणी का अर्थ है कि उनकी सरकार पिछले 11 सालों से निष्क्रिय पड़ी थी. उन्होंने स्वीकार कर लिया कि उनकी सरकार ने कोई काम नहीं किया है. खेड़ा ने कहा कि शाह ने यह बयान सोच-समझकर दिया है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव को प्रभावित किया जा सके.

अमित शाह ने कहा था कि 1951 से 2011 तक जनगणनाओं में सभी धर्मों की आबादी वृद्धि में अंतर मुख्य रूप से घुसपैठ के कारण है. उन्होंने कहा कि इस दौरान मुस्लिम आबादी 24.6 फीसदी बढ़ी है, जबकि हिंदुओं की आबादी में 4.5 फीसदी घटी है. शाह ने कहा था कि यह अंतर प्रजनन की वजह से नहीं हुआ, बल्कि घुसपैठ की वजह से है और घुसपैठ मुख्य रूप से पाकिस्तान और बांग्लादेश से हुआ है.

पवन  खेड़ा ने कहा कि गृह मंत्री चुनाव से पहले मुसलमानों पर निशाना साधना चाह रहे थे, लेकिन उनका यह दांव उलटा पड़ गया और उन्होंने अपनी पोस्ट हटानी पड़ी. कांग्रेस ने कहा कि इससे सच्चाई नहीं मिट सकती है.

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि 2005-13 के बीच कांग्रेस ने 88,792 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित किया है, जबकि भाजपा ने पिछले 11 सालों में 10 हजार से भी कम लोगों को निर्वासित किया है. पवन खेड़ा ने कहा कि हमारी सरकार ने बेहतर काम किया, पर हमने इसका शोर नहीं मचाया.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial