पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, एक कैबिनेट मंत्री समेत 8 मौजूदा विधायकों के कटे टिकट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी सूची में 31 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। पहली सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए थे, जिसके बाद अब तक कुल 71 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो चुका है।

पार्टी ने दो लोकसभा सांसदों को भी चुनावी मैदान में उतारा है—संगरूर से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर को बरनाला से और डॉ. राज कुमार चबेवाल को टिकट दिया गया है।

इस सूची में एक कैबिनेट मंत्री समेत 8 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां को लंबी सीट से टिकट नहीं दिया गया है और उनकी जगह रणधीर सिंह धीरा को उम्मीदवार बनाया गया है।

सुजानपुर से स्वर्ण एस सलारिया, पठानकोट से रोहित सियाल और गुरदासपुर से रमन बहल को उम्मीदवार बनाया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि यह सूची सर्वे के आधार पर तैयार की गई है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial