कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क 16-17 अक्टूबर को रहेगा बंद, अभिजीत दिपके ने ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च का किया था ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: दिल्ली के कनॉट प्लेस में सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर के लिए आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। यह आदेश नई दिल्ली नगरपालिका परिषद द्वारा प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए जारी किया गया है।

यह कदम कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके द्वारा 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में आयोजित होने वाले ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के ऐलान के बाद उठाया गया है। अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से राष्ट्रीय ध्वज के साथ यहां जुटने की अपील की थी।

दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि कनॉट प्लेस और नई दिल्ली के आस-पास के इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए BNSS की धारा 163 पहले से ही लागू है। इसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एक जगह इकट्ठा होने या बिना अनुमति के प्रदर्शन करने पूरी तरह रोक है। पुलिस ने कहा है कि वो नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी।

 

 

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial