सीएम धामी से मिले उत्तराखंड महापरिषद के प्रतिनिधि, लोक संस्कृति के संरक्षण पर हुई चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के प्रतिनिधि भरत सिंह बिष्ट ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को महापरिषद से संबंधित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुलाकात में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं, भाषा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में प्रदेश से बाहर रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखने और नई पीढ़ी तक राज्य की समृद्ध परंपराओं को पहुंचाने में सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया। अपनी मातृभूमि की संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने के लिए प्रवासी उत्तराखंडियों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराएं और आध्यात्मिक विरासत राज्य की विशिष्ट पहचान हैं। इनका संरक्षण और संवर्धन सामूहिक जिम्मेदारी है। राज्य सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडियों का अपनी मातृभूमि की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहना महत्वपूर्ण है। उन्होंने सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयासों पर भी जोर दिया।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial