आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का नोटिस, 13 दिनों में छोड़ना होगा देश, CJP के प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई: आमिर खान के भांजे-एक्टर इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई है। मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद आमिर खान के भतीजे-एक्टर इमरान खान से 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। मुंबई पुलिस ने इमरान खान को 28 अक्टूबर 2026 तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है।

यह कार्रवाई ‘इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट’ के संबंधित प्रावधानों के तहत की गई है। यह कदम इस आरोप के आधार पर उठाया गया है कि इमरान खान भारतीय नागरिक न होने के बावजूद भारत में राजनीतिक विरोध प्रदर्शनों में शामिल हुए थे।

अभिनेता इमरान खान ने 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ द्वारा आयोजित एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया था।

इमरान खान कानूनी रूप से भारत के नागरिक नहीं हैं, बल्कि उनके पास अमेरिका की नागरिकता और अमेरिकी पासपोर्ट है। भारत में रहने और काम करने के लिए वे ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड का इस्तेमाल करते हैं।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial