अंकिता भंडारी केस- दिल्ली पुलिस ने माता-पिता को हिरासत से किया रिहा, इंडिया गेट पर दे रहे थे धरना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एकबार फिर  सियासत तेज़ हो गई है। दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राजयपाल बनाये जाने के विरोध में अंकिता के माता- पिता इंडिया गेट पर धरने दे रहे थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने है उन्हें हिरासत में ले लिया। लेकिन पुलिस ने कुछ घंटों बाद ही उन्हें हिरासत में लेने के बाद रिहा कर दिया।

अंकिता के माता-पिता अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे थे। सुबह करीब 4 बजे दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें एहतियातन हिरासत में लेकर नजदीकी थाने ले गई। पुलिस का कहना था कि इंडिया गेट जैसे संवेदनशील इलाके में बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन की इजाज़त नहीं है।

उनका कहना है कि जब तक CBI की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक दुष्यंत गौतम की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति पर रोक लगाई जाए। हालांकि, दुष्यंत गौतम इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं और उनका कहना है कि जांच या अदालती कार्यवाही में उनका नाम कहीं नहीं आया है।

बुधवार शाम को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी इंडिया गेट पहुंचे थे और उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय की इस लड़ाई में उनका समर्थन किया था।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial