इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से की मुलाक़ात, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का कर रहे हैं विरोध

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने आज बुधवार को इंडिया गेट पहुंचकर अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात की और उनके धरने का समर्थन किया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

अंकिता भंडारी के माता-पिता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि सीबीआई जांच पूरी होने तक उनकी नियुक्ति रोकी जाए।

परिवार का आरोप है कि इस हत्याकांड में कथित तौर पर एक ‘वीआईपी’ का जिक्र था और जांच पूरी होने से पहले इस तरह की नियुक्ति से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है।

अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और माता सोनी देवी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से गुहार लगाई है कि जब तक मामले की जांच पूरी नहीं होती, तब तक दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल नियुक्त न किया जाए।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial