राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 74 हज़ार पेज की चार्जशीट दाखिल, चंपत राय और अनिल मिश्रा बने गवाह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी: राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच अधिकारी ने करीब 74 हजार पेज की चार्जशीट बुधवार को एंटी करप्शन कोर्ट में दाखिल कर दी है। चार्जशीट में 133 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। चार्जशीट में भी चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव को आरोपी नहीं बनाया गया है। उनका नाम चार्जशीट में गवाह के तौर पर दर्ज किया गया है। पहले से बनाए गए आठ आरोपियों के अलावा चार्जशीट में कोई नया आरोपी नहीं बनाया गया है।

इस पूरे मामले में केवल जेल में बंद 8 लोगों को मुख्य आरोपी बनाया गया है जिनमें अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष यादव आदि शामिल हैं।

जांच में पुलिस ने ₹79,85,000 कैश और कुछ गहनों की बरामदगी का जिक्र किया है, जबकि मंदिर से किसी भी कीमती आभूषण के गायब होने की बात को खारिज कर दिया गया है।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने चार्जशीट में चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा, गोपाल राव और कृष्ण मोहन समेत कुछ नामों को गवाह बनाए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की भूमिका को लेकर पहले जांच की मांग की गई थी, उन्हें आरोपी बनाने के बजाय गवाह बना दिया गया।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial