जमुई में लड़की से छेड़छाड़ मामला- राहुल गांधी ने POCSO के तहत कार्रवाई की मांग की, बिहार के सीएम सम्राट चौधरी पर बोला हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार: जमुई में छात्रा से कथित छेड़छाड़ मामले पर राहुल गांधी ने सम्राट चौधरी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने घटना को ‘पितृसत्ता’ बताया और आरोपियों पर POCSO के तहत कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट डालकर घटना को ‘बेचैन करने वाला’ बताया। राहुल गांधी ने पोस्ट में आरोप लगाया कि 10वीं कक्षा के छात्र और छात्रा को रास्ते में जबरन रोका गया। उनके साथ कथित तौर पर मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया तथा छात्रा को परेशान किया गया।

उन्होंने लिखा कि वीडियो में छात्रा हाथ जोड़कर उसे छोड़ने की गुहार लगाती दिखाई दे रही है, जबकि कुछ लोग उसके साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ और खींचतान करते नजर आ रहे हैं। बच्ची हाथ जोड़कर उसे जाने देने की विनती करती रही, मगर गुंडे उसे गलत तरीके से छूते और खींचतान करते रहे।

राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि किसी को भी इस तरह की बदतमीजी करने का अधिकार किसने दिया। उन्होंने इसे संस्कृति का हिस्सा मानने से इनकार करते हुए ‘पितृसत्ता’ से जोड़ा।

उन्होंने कहा कि किसी पुरुष को किसी लड़की के शरीर, उसके आने-जाने या उसकी पसंद-नापसंद पर नियंत्रण का अधिकार नहीं है।

राहुल गांधी ने लिखा कि जब नियंत्रण को ही संस्कृति मान कर ‘अंधभक्त’ ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं, तो भीड़ को लगने लगता है कि वही कानून है।

उस वीडियो में दिख रहे हर व्यक्ति की पहचान होनी चाहिए और उन अपराधियों पर POCSO के तहत मुकदमा चलाकर उन्हें जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial