मेरठ में सीएम योगी बोले- ‘बीजेपी के लिए राष्ट्र ही सर्वोपरि’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 मेरठ : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिन के पश्चिम यूपी के दौरे पर हैं। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में शक्ति केंद्र संयोजक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। साथ ही विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

सीएम योगी ने कहा कि मंथरा बुद्धि हमेशा ऐसी परिस्थिति पैदा करती है जिससे लोगों में घुटन पैदा होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि एक बीमारी परिवारवाद और जातिवाद की सपा, बसपा और इंडि गठबंधन ने दी थी, जो धीरे-धीरे बढ़ती गई।

सीएम योगी ने कहा कि राजनीतिक दल अपना हित साधने में जुटे हैं। लेकिन व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश मानने वाली एकमात्र पार्टी बीजेपी है जो कहती है कि सब कुछ देश ही है।

सीएम ने कहा कि आज भारत दुनिया में आंख में आंख मिलाकर बात करता है। अब यह नया भारत है और अर्थव्यवस्था के मामले में भारत दुनिया में टॉप 5 में शामिल है।

सीएम योगी ने कहा कि पहले न बेटी सुरक्षित थी और न ही व्यापारी सुरक्षित थे, व्यापारियों के यहां डकैती पड़ जाती थी। इस बड़े बदलाव के लिए पीएम मोदी और आपका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। अब आपकी आने वाली पीढ़ी आपको किसी कमी के लिए कोसेगी नहीं। उन्होंने कहा कि जो काम 500 वर्षों में नहीं हुआ, वह पीएम मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial